Posts

Showing posts from August, 2018

सप्तऋषि महर्षि कश्यप जी की पूर्ण कथा

Image
कश्यप ऋषि  एक  वैदिक   ऋषि  थे। इनकी गणना  सप्तर्षि  गणों में की जाती थी।  हिन्दू  मान्यता अनुसार इनके वंशज ही सृष्टि के प्रसार में सहायक हुए। परिचय- कथा संपादित करें कश्यप ऋषि प्राचीन वैदिक ॠषियों में प्रमुख ॠषि हैं जिनका उल्लेख एक बार  ॠग्वेद  में हुआ है। अन्य संहिताओं में भी यह नाम बहुप्रयुक्त है। इन्हें सर्वदा धार्मिक एंव रहस्यात्मक चरित्र वाला बतलाया गया है एंव अति प्राचीन कहा गया है।  ऐतरेय ब्राह्मण  के अनुसार उन्होंने 'विश्वकर्मभौवन' नामक राजा का अभिषेक कराया था। ऐतरेय ब्राह्मणों ने कश्यपों का सम्बन्ध  जनमेजय  से बताया गया है।  शतपथ ब्राह्मण  में प्रजापति को कश्यप कहा गया है: स यत्कुर्मो नाम। प्रजापतिः प्रजा असृजत। यदसृजत् अकरोत् तद् यदकरोत् तस्मात् कूर्मः कश्यपो वै कूर्म्स्तस्मादाहुः सर्वाः प्रजाः कश्यपः। महाभारत  एवं  पुराणों  में असुरों की उत्पत्ति एवं वंशावली के वर्णन में कहा गया है की  ब्रह्मा  के छः मानस पुत्रों में से एक 'मरीचि' थे जिन्होंने अपनी इच्छ...