श्री बागेश्वर भगवान जी की आरती

श्री बगेश्वर नाथ जी की आरती
🏵 🏵 🏵 🏵

आरती श्री बागेश्वर जी की।
जगत मातु-पितु हर गौरी की।।

गिरिजा पति हैं सबके स्वामी।
दीन बन्धु तुम अन्तर्यामी।।
सेवक स्वामि सखा सिय पिय की ।१।
आरती श्री बागेश्वर जी की।

आशुतोष तुम अवढर दानी।
ब्रह्मा विष्णु सभय सनमानी।।
जग कारण पालक नाशक की ।२।
आरती श्री बागेश्वर जी की।

बागेश्वर कश्मीर से आए।
शायर ग्राम पर कृपा दिखाए।।
दक्ष गर्व भंजक त्रिपुरारी ।३।
आरती श्री बागेश्वर जी की।

बागेश्वर की जो आरती गावै।
बसि कैलाश परम पद पावै।।
स्वजन बन्धु के जीवन धन की ।४।
आरती श्री बागेश्वर जी की।
जगत मातु पितु हरि गौरी की।।

Comments

Popular posts from this blog

हमारा कसौधन समाज

सप्तऋषि महर्षि कश्यप जी की पूर्ण कथा

श्री महर्षि कश्यप जी की आरती